मुंबई,3 फरवरी (युआईटीवी)- अभिनेता अक्षय कुमार डीपफेक वीडियो के निशाने पर आ गए हैं। एक गेम एप्लिकेशन को बढ़ावा देते हुए,उनका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।
सूत्रों ने बताया कि,” ऐसी किसी गतिविधि के प्रचार में अभिनेता कभी भी शामिल नहीं हुए हैं। जो वीडियो सामने आया हैं,उसके स्रोत की जाँच की जा रही है तथा अभिनेता के पहचान का दुरुपयोग कर झूठे विज्ञापन करने के लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है। ”
कंपनी और सोशल मीडिया हैंडल जो इस फर्जी वीडियो को बनाने और प्रचारित करने के लिए जिम्मेदार है,उसके खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज की गई है। ”
अभिनेता अक्षय कुमार एआई जनरेटेड वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि,“क्या आपको भी खेलना पसंद है? मैं आपको परामर्श देता हूँ कि इस एप्लिकेशन को आप डाउनलोड करें और एविएटर गेम आजमाएँ। यह स्लॉट दुनिया भर में लोकप्रिय है,जिसे यहाँ हर कोई खेलता है। कैसीनो के खिलाफ हम नहीं खेल रहे,बल्कि हम तो अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं। ताकि आप अच्छी तरह से जीत सकें, मैं लगभग हर दिन खेल रहा हूँ। एक महीने के लिए,हर दिन मैं हमेशा दो दांव लगाता हूँ,एक अधिक या एक कम। इस तरह से आपके पास अधिकतम जीतने का बेहतर मौका होता है। अब तक यह बहुत अच्छा काम कर रहा है। इस ऐप में कई गेम हैं और साथ ही उन्हें आज़माने के लिए आम तौर पर अत्यधिक अनुशंसित त्वरित निकासी फंड भी शामिल है। आप वास्तव में जीत सकते हैं। डाउनलोड करें और मेरी तरह खेलें।”
dear @akshaykumar sir
this is a matter of concern when #deepfake videos are circulating over social media & misleading people
Needs timely & harsh action pic.twitter.com/Qj1IA151ji— Puneet (@iampuneet_07) November 8, 2023
कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस वीडियो पर अपना-अपना कमेंट लिख रहे हैं, कुछ यूजर्स ने इसे ‘फर्जी अलर्ट’ बताया,तो कुछ ने कहा “डीप फेक”।
आगे अभिनेता के करीबी सूत्रों ने कहा कि, ” अपनी पहचान का दुरुपयोग होने से अभिनेता बहुत परेशान हैं और अपनी टीम को अभिनेता ने इस मामले से निपटने का निर्देश दिया है। अपनी टीम को उन्होंने कहा है कि उपलब्ध सभी कानूनी उपायों का उपयोग कर जल्द-से-जल्द इस मामले का निपटारा किया जाए।”
इससे पहले,नोरा फतेही,रश्मिका मंदाना,काजोल,कैटरीना कैफ जैसे अभिनेताओं और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डीप फेक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं।
मौजूदा समय में अभिनेता अक्षय कुमार अपने आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास ‘स्काई फोर्स’, ‘सिंघम अगेन’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ फिल्में पाइपलाइन में हैं।
