चेन्नई,3 फरवरी (युआईटीवी)- 2026 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तमिल टिनसेल वर्ल्ड सुपरस्टार विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (टीवीके) बना ली है। अपने फैन ग्रुप को विजय ने पहले ही विजय मक्कल अय्यकम के रूप में पंजीकृत कर लिया और इसने स्थानीय निकाय चुनाव 2021 में लड़ा था,जिसमें 115 सीटें भी जीती थी।
सुपरस्टार विजय ने अपनी पार्टी की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि हमारी पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (टीवीके) आगामी आम चुनाव नहीं लड़ेगी,लेकिन 2026 का विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लोगों के लिए जरूरी मूलभूत राजनीतिक परिवर्तन लाना है। इसलिए हमारी नवगठित पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (टीवीके) 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि एक और जहाँ राज्य की प्रशासन और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार परेशान कर रही है,तो वहीं दूसरी ओर विभाजन और नफरत की राजनीति है। वास्तव में हर कोई ऐसी शासन की उम्मीद कर रहा है,जो पारदर्शी,निस्वार्थ और भ्रष्टाचार से रहित हो।
तमिल सुपरस्टार विजय ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार और पक्षपात रहित राजनीति की जरूरत है और ऐसे राजनीति राज्य की राजनीतिक परंपराओं तथा तमिल संस्कृति के अनुरूप होनी चाहिए,जो हमारे देश के संविधान का सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
विजय ने कहा कि हमारी पार्टी टीवीके लोगों के बीच अपनी नीतियों,पार्टी के झंडे,अपनी तमिलनाडु-केंद्रित विचारधारा इत्यादि का प्रचार 2024 के आम चुनाव के बाद से शुरू करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति कोई दूसरा पेशा नहीं है,बल्कि यह तो एक पवित्र सेवा है,जो जनता के लिए किया जाता है। राजनीति में उन्होंने अपने वरिष्ठों का उत्थान और पतन देखा है। इसलिए उनका मानना है कि उन पर जीत का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
