अभिनेता विक्रम गोखले

अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर : पारिवारिक मित्र

मुंबई, 24 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- दिग्गज बॉलीवुड, मराठी और टीवी अभिनेता विक्रम गोखले का स्वास्थ्य अभी ‘गंभीर’ बना हुआ है और डॉक्टर उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह जानकारी उनके परिवार और कुछ पारिवारिक मित्रों द्वारा गुरुवार को सामने आई। उन्होंने अनुभवी अभिनेता की मौत की अफवाहों को गलत बताया है, जो कल देर रात जंगल की आग की तरह फैल गई थी। परंतु यह सच है कि अभिनेता हालांकि बुधवार शाम गंभीर हालत में थे।

उनके एक मित्र ने मीडिया से संक्षेप में बात करते हुए कहा, “विक्रम गोखले पिछले 24 घंटों से जीवन के लिए अस्पताल में लड़ रहे हैं। उन्हें कई अंग विफलताओं का सामना करना पड़ा रहा है, डॉक्टरों की टीम उनको बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।”

गोखले को करीब एक पखवाड़े पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार से उनकी तबीयत बिगड़ गई।

प्रमुख मराठी थिएटर और सिनेमा अभिनेता, चंद्रकांत गोखले के बेटे, विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) जैसी प्रमुख बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है, जहां वह ऐश्वर्या राय के संगीत उस्ताद पिता थे। इसके अलावा कमल हासन की ‘हे राम’ (2001), ‘भूल भुलैया’ (2007) में आचार्य यज्ञप्रकाश भारती के रूप में और प्रियदर्शन की गुदगुदाने वाली ‘दे दना दन’ (2009) में एक राजनयिक के अलावा कई अन्य फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड के अलावा उन्होंने 2010 में मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ निर्देशक की भूमिका निभाई और अपनी मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

वहीं अभिनेता को थिएटर में अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *