अभिनेता अखिल मिश्रा

फिल्म “3 इडियट्स” के अभिनेता अखिल मिश्रा का एक दुर्घटना में निधन

मुंबई,21 सितंबर (युआईटीवी)- फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के सह-अभिनेता अखिल मिश्रा का एक दुर्घटना में निधन हो गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से फिर एक दुखद खबर सामने आई है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रियो कपाड़िया जी का देहांत हुआ था। उनके जाने के कुछ ही दिन बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से पुनः एक बुरी खबर आई है। जहाँ खबर मिली है कि थ्री ईडियट्स फिल्म में लाइब्रेरियन दुबे जी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अखिल मिश्रा का आज सुबह एक दुर्घटना में निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर अखिल मिश्रा का आज सुबह एक हादसे में निधन हो गया।

आमिर खान के फिल्म थ्री इडियट में अपने रोल से मशहूर हुए एक्टर अखिल मिश्रा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता को रक्तचाप की समस्या थी। जिसके कारण वह अपने घर के रसोई में गिर गए। जिससे उन्हें सिर और पीठ पर चोट लगी। परिवार और पड़ोसियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में वह ठीक थे। परन्तु आंतरिक रक्तस्राव के कारण ,डॉक्टर के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और चोट के वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता की मृत्यु काम के दौरान गिरने से हुई है। इस खबर के सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल फ़ैल गया है। हर कोई स्तब्ध रह गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जब यह घटना हुई तब उनकी दूसरी पत्नी सुज़ैन बर्नर्ट एक शूटिंग के लिए हैदराबाद में थी। वह खबर सुनकर तुरंत वापस लौट आई। कथित तौर पर 67 वर्षीय अभिनेता अखिल मिश्रा अपनी रसोई में काम कर रहे थे और उसी दौरान वे फिसल गए। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पत्नी तबसे सदमे में हैं।

अखिल मिश्रा ने ‘डॉन’, ‘गाँधी, माय फादर’, ‘उतरन’, ‘उड़ान’ और ‘श्रीमान श्रीमती’ जैसी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया था।

लेकिन उन्हें आमिर खान,आर माधवन और शरमन जोशी अभिनीत “3 इडियट्स” में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

अभिनेता से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है,कि “यह सिर्फ एक दुर्घटना थी वह किचन के फर्श पर घायल अवस्था में पाए गए और अस्पताल में उनका निधन हो गया। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *