मुंबई,21 सितंबर (युआईटीवी)- रणवीर सिंह के साथ किए गए एक पोस्ट के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है,जिसमें वह गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दे रही हैं। लेकिन इस पोस्ट के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने अनोखे अंदाज और बेफिक्री से अपने प्यार का इजहार करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उनके प्यार के इजहार करने का तरीका कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। गणेश चतुर्थी की लोगों को शुभकामनाएँ देने के लिए दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोज देकर फोटो शेयर कर सबको गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दे रही हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (तस्वीर क्रेडिट दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)
लेकिन इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं । हालाँकि इस पिक्चर में कपल बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। लेकिन उस पोस्ट में गणपति बप्पा कहीं दिख ही नहीं रहे हैं। जिसके वजह से सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इन्हे ट्रोल करते हुए कह रहे हैं,कि गणेश चतुर्थी की शुभकामना सन्देश कम और रोमांटिक पोस्ट ज्यादा लग रहे हैं।
ऐसा लग रहा है मानो यह पोस्ट गणेश चतुर्थी के लिए नहीं अपितु वैलेंटाइन डे के लिए किया गया हो।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (तस्वीर क्रेडिट दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम)
गणपति पूजा के लिए किए गए इस पोस्ट में गणपति बप्पा का ना होना इंस्टाग्राम यूजर्स को रास नहीं आया और अपनी नाराजगी जताने के लिए उन्होंने कमेंट सेक्शन में को भर दिया। कुछ यूजर्स ने कहा वह सब तो ठीक है लेकिन गणेश जी इस पोस्ट में कहाँ हैं। सभी इंस्टाग्राम यूजर्स कमेंट में पूछ रहे हैं कि यह पोस्ट गणेश चतुर्थी को लेकर है लेकिन इसमें बप्पा कहाँ है।
