विराट कोहली,अनुष्का शर्मा

बारबाडोस में बेरिल तूफान में फँसे विराट कोहली ने अनुष्का को वीडियो कॉल पर दिखाया भयावह मंजर

नई दिल्ली,3 जुलाई (युआईटीवी)- स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लोगों के फेवरेट कपल्स में से हैं। कपल एक दूसरे को पूरा समय देते हैं और दोनों के बीच का रिश्ता बेहद मजबूत है। चाहे कितने भी व्यस्त हो विराट कोहली पत्नी अनुष्का से बात करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली वीडियो कॉल पर पत्नी अनुष्का को बेरिल तूफान का भयावह मंजर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल,टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद अगले दिन भारत लौटना था,लेकिन बारबाडोस में जीत के कुछ घंटे बाद ही बेरिल तूफान के आ जाने से पूरी टीम होटल हिल्टन में फँस गई।

जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है,उसमें स्पष्ट नजर आ रहा है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से रिसॉर्ट की बालकनी में खड़े होकर वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं और उन्हें ऊँची लहरें और तेज बहती हवाएँ दिखा रहे हैं। वो बेरिल तूफान का मंजर बालकनी के एक तरफ से दिखाकर दूसरी ओर जाते हैं। वह इस तेज तूफान में अपनी टोपी को संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विराट कोहली ब्राउन टी-शर्ट,व्हाइट ट्रैक पैंट तथा सिर पर ब्राउन कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं।

इन दिनों अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर हैं। अभी से पहले उन्हें 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुई धागा’ में देखा गया था। इसके बाद उन्हें कैमियो की भूमिका में ‘कला’ में देखा गया था,जिसका निर्माण अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया था।

एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों के बीच पहले तो दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया। इटली के टस्कनी में विला बोर्गो फिनोचिएटो में 11 दिसंबर, 2017 को कपल ने शादी की। कपल के दो बच्चे अकाय और वामिका हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *