सामंथा रुथ प्रभु

स्तन कैंसर का इलाज करा रही अभिनेत्री हिना खान को सामंथा रुथ प्रभु ने बताया योद्धा

मुंबई,3 जुलाई (युआईटीवी)- टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान तीसरे चरण के स्तन कैंसर से जूझ रही है। पिछले हफ्ते अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है और वह इसका इलाज करा रही हैं। कई सितारों से उन्हें सराहना मिली। इनमें सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने हिना खान को योद्धा कहा है। सामंथा रुथ प्रभु ने जब उनके कैंसर की खबर सुनी तो वह परेशान हुई और कहा कि आपके लिए मैं प्रार्थना कर रही हूँ।

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हिना का नवीनतम वीडियो शेयर किया,जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री हिना खान कैंसर डायग्नोसिस के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।

हिना इस रील वीडियो में एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लेते हुए और अपनी पहली कीमोथेरेपी के लिए जाते हुए नजर आ रही है।

वीडियो को हिना ने कैप्शन दिया,मुझे अपने कैंसर के बारे में इस पुरस्कार समारोह में पता चला,लेकिन इसे मैंने न सिर्फ खुद के लिए बल्कि हम सभी के लिए सामान्य बनाने का फैसला लिया। यह वह दिन था, जिसने सब कुछ बदल दिया, मेरे जीवन का यह सबसे चुनौतीपूर्ण चरणों में से एक की शुरुआत थी।

पोस्ट में हिना ने लिखा, इस चुनौती को मैंने फिर से खुद को एक नया रूप देने के अवसर के रूप में लेने का निर्णय लिया है। इस अनुभव को मैंने खुद के लिए सामान्य बनाने का फैसला किया है। मेरी कार्य प्रतिबद्धताएँ मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। मेरी प्रेरणा,जुनून और कला मेरे लिए महत्व रखती हैं। झुकने से मैं इनकार करती हूँ। मुझे यह पुरस्कार मेरे पहले कीमो से ठीक पहले मिला,वह अकेले मेरी प्रेरणा नहीं थी। इस कार्यक्रम में मैं वास्तव में खुद को आश्वस्त करने के लिए शामिल हुई थी कि जो बेंचमार्क मैंने खुद के लिए तय किया है,उस पर खरी उतर सकूँ।

आगे उन्होंने लिखा कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मैं सीधे अपनी पहली कीमो के लिए अस्पताल चली गई। मैं सभी से विनम्रतापूर्वक आग्रह करती हूँ कि सबसे पहले आप अपने जीवन की चुनौतियों को सामान्य बनाएँ,उसके बाद खुद के लिए लक्ष्य का निर्धारण करें और प्रयास करें की उस पर पूरी तरह से खरा उतर सकें। चाहे कितना ही मुश्किल हो,कभी भी पीछे न हटें और कभी हार न मानें।

सामंथा ने इसी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा,हिना खान तुम योद्धा हो,मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूँ।

सामंथा की पोस्ट को हिना ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर फिर से शेयर किया और एक नोट लिखा,मुझे मालूम है कि आप एक बेहतरीन स्टार हैं और आपने जिस प्रकार से जीवन में आई चुनौतियों को संभाला है,वह अद्भुत है.. ढेर सारा प्यार सामंथा।

हिना ने 28 जून को अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था। हाल ही में हिना ने पंजाबी फिल्म में फिल्म ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ से शुरुआत की है।

सामंथा को विजय देवरकोंडा के साथ तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कुशी में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म सिटाडेल : हनी बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *