Mid-day meal.

बिहार के भोजपुर में मिड-डे मील खाने से 50 छात्र बीमार

पटना, 9 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| बिहार के भोजपुर जिले के एक माध्यमिक विद्यालय के 50 से अधिक छात्र मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना जिले के पिरो थाना अंतर्गत हरनाम टोला की है। पीड़ितों को रेफरल अस्पताल पिरो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने छात्रों को मिड डे मील के बाद एल्बेंडाजोल की गोलियां दी हैं। भोजन के बाद अधिकांश छात्र पेट दर्द और उल्टी की शिकायत करने लगे।

स्कूल के शिक्षकों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और बच्चों को पिरो रेफरल अस्पताल ले गए। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *