BINGOL (TURKEY), June 14, 2020 (Xinhua) -- A damaged road is seen after an earthquake in Elmali village of Yedisu district of Bingol province, eastern Turkey, on June 14, 2020. An earthquake with a magnitude of 5.7 hit Turkey's eastern province of Bingol on Sunday, the country's Disaster and Emergency Management Authority said

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके

लखनऊ, 9 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| नेपाल में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद बुधवार को तड़के दो बजे लखनऊ और मध्य उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए, जिससे कई लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। झटके महसूस होने के बाद कई इलाकों में दहशत का माहौल था और लोग करीब दो घंटे तक अपने घरों से बाहर रहे। झटके लगभग 10 सेकंड तक चले और राज्य के कई हिस्सों से इसकी सूचना मिली।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई लगभग 10 किमी थी।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया, “भूकंप का परिमाण : 6.3, 9 नवंबर, 2022, 01:57:24, अक्षांश (लैट्यिूड) : 29.24 और देशांतर (लौंगिट्यूड) : 81.06, गहराई : 10 किमी, स्थान : नेपाल।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *