प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कनाडा ने भारत पर निज्जर की हत्या मामले में आरोप लगाया,अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया

वाशिंगटन,20 सितंबर (युआईटीवी)- कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया है कि खालिस्तानी टाइगर फोर्स (केटीएफ)के प्रमुख हरदीप से निज्जर की हत्या के पीछे भारत की संलिप्तता हो सकती है। इसके बाद अमेरिका ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चिंता व्यक्त की है और कहा कि भारत पर कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोप से वह बहुत चिंतित हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एड्रिएन वॉटसन जो व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता हैं ने एक बयान जारी किया और उस बयान के माध्यम से कहा है कि हम लगातार कनाडा के साझेदारों और सहयोगियों से संपर्क कर रहे हैं। इस मामले में जाँच में तेजी ला दी गई है और जॉंच को आगे बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है। ताकि अपराधियों को कटघरे में खड़ा किया जा सके और उसे सजा दिया जाए। जो न्याय के लिए जरूरी है।

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए कनाडाई संसद में कहा कि खालिस्तानी टाइगर फोर्स (केटीएफ)के प्रमुख हरदीप से निज्जर की हत्या जो 18 जून को की गई है,इसमें भारत का संबंध हो सकता है। पीएम ट्रूडो द्वारा कनाडाई संसद में आरोप लगाने के बाद कनाडा के विदेश मंत्री ने कहा कि इस मामले की न्यायिक जाँच शुरू कर दी गई है साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले पर एक उच्च स्तरीय भारतीय राजनयिक को देश से निष्कासित भी कर दिया गया है।

कनाडाई विदेश मंत्री जोली ने आगे बताया कि इस मामले को पीएम ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के समक्ष भी उठाया था। इसके अलावा इस मामले को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ भी साझा की थी।

कनाडा ने जो भी आरोप भारत सरकार पर लगाया है,भारत ने उन सब आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि हम पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं। इस मामले में हमारी किसी प्रकार से कोई भी संलिप्तता नहीं है।

कनाडाई प्रधानमंत्री द्वारा कनाडा के संसद में दिए गए बयान और कनाडा के विदेश मंत्री के बयान को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है और कहा है कि निज्जर की हत्या में भारत संलिप्त नहीं है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं,सभी निराधार और बेबुनियाद हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा है,जिसे कनाडा में आश्रय दिया जा रहा है। निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाकर इन आतंकवादियों से हमारा ध्यान हटाने का कोशिश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *