जैक डोर्सी

जैक डोर्सी को “ब्लॉक का प्रमुख एवं चेयरपर्सन ” नियुक्त किया गया

सैन फ्रांसिस्को,20 सितंबर (युआईटीवी)- जैक डोर्सी को ब्लॉक इंक का प्रमुख एवं चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। ब्लॉक इंक जैक डोर्सी का ही एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी है। जिसकी स्थापना 2009 में जैक डोर्सी और जिम मैककेल्वे ने की थी। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी ब्लॉक इंक जिसका प्रमुख और चेयरपर्सन जैक डोर्सी को बनाया गया है,उस कंपनी को पहले स्क्वायर के नाम से जाना जाता था।

जैक डोर्सी पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे लेकिन अब उनका पद नाम बदल गया है और वे ब्लॉक इंक प्रमुख और अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।

यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन (अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग) को ब्लॉक ने एक फाइलिंग में कहा कि स्क्वायर के वर्तमान सीईओ कंपनी छोड़ कर जा रहे हैं। इसलिए जैक डोर्सी कंपनी में अतिरिक्त जिम्मेदारियों को निभाएँगे। जैक डोर्सी पहले जो भी जिम्मेदारियाँ निभाते थे,उनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वह पहले की तरह ही कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहेंगे। साथ ही ब्लॉक प्रमुख और अध्यक्ष की जिम्मेदारियों को भी पूरा करेंगे।

जैक डोर्सी की वित्तीय सेवा कंपनी स्क्वायर ने दिसंबर 2021 में अपना नाम बदलकर ब्लॉक नाम रखने की घोषणा की थी। मार्च 2023 में हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया था,कि उपभोक्ता और सरकार के खिलाफ ब्लॉक धोखाधड़ी की सुविधा प्रदान करता है। विनिमय से बचता है और निवेशकों को बढे हुए मैट्रिक्स के साथ गुमराह करने का काम भी करता है। साथ ही हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट के माध्यम से यह दावा भी पेश किया है कि जैक डोर्सी ने एक साम्राज्य बनाया है,जिसके माध्यम से उन्होंने 5 बिलीयन डॉलर की निजी संपत्ति अधिग्रहीत की है।

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्की को 2019 में पूर्व ट्विटर सीईओ जैक डोर्सी द्वारा लॉन्च किया गया था। जिसने हाल ही में 8 मिलियन डॉलर अपने मिशन और विकास के समर्थन के लिए जुटाए हैं।

13 मिलियन डॉलर की फंडिंग माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्की को अपने बोर्ड में डोर्सी के साथ पिछले साल मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *