दुबई,21 सितंबर (युआईटीवी)- डलास,फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क टी-20 विश्व कप 2024 की मेजबानी करेंगे इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कर दी है। आईसीसी पुरुष टी -20 विश्व कप 2024 के मैच की मेजबानी अमेरिका में ब्रोवार्ड काउंटी (फ्लोरिडा), आइजनहावर पार्क (न्यूयॉर्क) और ग्रैंड प्रेरी(डलास) करेंगे। वर्ष 2010 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि टी -20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज कर रहा है और इसकी सह मेजबान अमेरिका है।
2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप टी20 विश्व कप का 9वां संस्करण होगा। जिसकी मेजबानी 4 जून से 30 जून 2024 तक वेस्ट इंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की जानी है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका में खेले जाने वाला पहला आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट होगा।

इस समय एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप को लेकर भारत में उत्साह का माहौल बना हुआ है और हर कोई इस विश्व कप के बारे में ही बात कर रहा है। इस एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप के कुछ महीनों बाद ही टी -20 विश्व कप 2024 खेला जाएगा। इसी बीच अमेरिका के तीन कार्यक्रम का स्थान का निर्णय ले लिया गया है और उसकी घोषणा भी कर दी गई है। सामान्यतः भारत जब भी वेस्टइंडीज मैच खेलने जाता है तो अधिकतम मैच फ्लोरिडा में खेले जाते हैं। अब फ्लोरिडा के अलावा और भी दो वेन्यू डलास और न्यूयॉर्क की घोषणा की गई है। फ्लोरिडा और डलास के स्टेडियम में पहले भी मैच देखे जा चुके हैं।
आईसीसी न्यूयॉर्क के स्टेडियम का निरीक्षण कर रही है और उस पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं। आईसीसी निरीक्षण कर रही है कि वेन्यू किस प्रकार की है। उन स्टेडियम में और भी सुविधा बढ़ाने की जरूरत है। जैसे दर्शकों के बैठने की क्षमता क्योंकि आज के इस समय में टी20 विश्व कप की अहमियत ज्यादा बढ़ गई है। काफी लोग देखने जाते हैं। टी-20 मैचों को टेस्ट मैच या 50 ओवर के एकदिवसीय मैचों से अधिक तवज्जो दी जाती है।
वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी-20 विश्व कप 2024 जून 2024 में खेला जाएगा। इसमें 20 टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन 20 टीमों को पहले दौर के लिए चार समूहों में बाँटा गया है। जिसमें हर समूह में पाँच टीम होंगे और प्रत्येक समूह के शीर्ष दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगे। सुपर-8 में टीमों को दो समूहों में बाँटा जाएगा। जिसमें चार-चार टीमें होंगी। इन दो समूह के शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे।
20 टीमों में से 12 टीम टी-20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वे 12 टीम मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका,पूर्व टी-20 विश्व कप विजेता इंग्लैंड,भारत,पाकिस्तान,ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,दक्षिण अफ्रीका,श्रीलंका,बांग्लादेश,अफगानिस्तान और नीदरलैंड हैं।
