बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के ‘सिंघम अगेन’ लुक को रणवीर सिंह ने शेयर कर कैप्शन में ‘शेरनी’ लिखा

मुंबई,23 अप्रैल (युआईटीवी)- ‘सिंघम अगेन’ फिल्म से दीपिका पादुकोण के एक लुक को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोशल इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में शेयर किया है,जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,शेरनी।

अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर रणवीर सिंह काफी सुर्ख़ियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेता सिम्बा भालेराव के किरदार को फिर से निभाते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी के किरदार की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें अभिनेत्री पुलिस की वर्दी में सिग्नेचर ‘सिंघम’ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

रणवीर ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, शेरनी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


सिंघम के टाइटल ट्रैक को भी बैकग्राउंड में अभिनेता ने ऐड किया है।

इससे पूर्व रणवीर सिंह को करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था।

रणवीर सिंह हाल ही में एक डीपफेक वीडियो का शिकार हुए थे,जिसमें उन्हें एक पॉलिटिकल पार्टी का समर्थन करते हुए देखा गया था। जिसके बाद डीप-फेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के बारे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को आगाह किया।

गौरतलब है कि हाल ही में एक पोस्ट के माध्यम से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पेरेंट्स बनने की जानकारी साझा की थी। हालाँकि,अभी तक दीपिका ने अपने प्रशंसकों को अपने बेबी बंप की झलक नहीं दी है। रणवीर और दीपिका इस खुश खबरी के बाद से अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ के सेट पर दीपिका पादुकोण नजर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *