24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश की संभावना

श्रीनगर, 21 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान छिटपुट बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

इस बीच, श्रीनगर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, द्रास में शून्य से 6 डिग्री नीचे, कारगिल में माइनस 2.4 डिग्री, जबकि लेह में शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में 13.1 डिग्री, कटरा में 11.6 डिग्री, बटोटे में 6.5 डिग्री, बनिहाल में 4.8 डिग्री और भद्रवाह में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *