मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हराया,मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने

हैदराबाद,28 मार्च (युआईटीवी)- आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मैच खेला गया,जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट पर 277 रन बनाए,जो आईपीएल प्रतियोगिता के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पूर्व 263 रन का रिकॉर्ड था,जो 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पाँच विकेट खोकर हासिल किया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और स्थानीय खिलाड़ी तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 64 रन बनाए। लेकिन उनकी यह कोशिश बेकार गई। क्योंकि मुंबई इंडियंस अपने लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई और उन्हें लगातार दूसरा हार का सामना करना पड़ा।

एसआरएच के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 24 गेंदों में 62 रन बनाए,हेनरिक क्लासेन ने नाबाद रहते हुए 34 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेली और अभिषेक शर्मा ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए 23 गेंदों में सात छक्कों और तीन चौकों की मदद 63 रनों की तूफानी पारी खेली और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277/3 का स्कोर बनाया।

मुंबई इंडियंस ने 278 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन एसआरएच के गेंदबाजों उन्हें कोई गति नहीं दिया और स्कोरिंग दर को बीच के ओवरों में नियंत्रित रखा। जिसके कारण मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में पाँच विकेट पर 246 रन ही बना सकी और यह मैच 31 रन से हार गई।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में रिकॉर्ड 38 छक्के लगे। जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 18 छक्के जड़े,तो मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने 20 छक्के जड़े। ऐसा पहली बार हुआ है,जब 500 से ज्यादा रन किसी टी20 मैच में बने हैं।

संक्षिप्त स्कोर :

सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 277/3

हेनरिक क्लासेन 80 नाबाद,अभिषेक शर्मा 63,ट्रैविस हेड 62

पीयूष चावला 1-34,हार्दिक पंड्या 1-46,जेराल्ड कोएत्ज़ी 1-57

मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 246/5

तिलक वर्मा 64, टिम डेविड 42 नाबाद,इशान किशन 34

पैट कमिंस 2-35, जयदेव उनादकट 2-47,शाहबाज़ अहमद 1-39

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *