प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 : आज हरियाणा, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियाँ करेंगे

नई दिल्ली,18 मई (युआईटीवी)- लोकसभा चुनाव 2024 के पाँचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। शनिवार को पाँचवें चरण के चुनाव के लिए अंतिम दिन चुनाव प्रचार किया जाएगा,जिसके लिए सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने पार्टी के लिए समर्थन जुटाने हेतु ताबड़तोड़ रैलियाँ करेंगे। आज हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो रैली करेंगे,तो दिल्ली में एक रैली का आयोजन है। दोपहर बाद 2:45 बजे हरियाणा के अंबाला में और शाम 4:45 बजे सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियाँ करेंगे। उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री शाम 6:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर (झांसी) में सुबह 11:30 बजे और दोपहर बाद 1:30 बजे बांदा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमेठी में अपराह्न 3:30 बजे उनका रोड शो है।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कई जनसभाएँ करेंगे। सुबह 11:20 बजे और दोपहर बाद 1:10 बजे कांगड़ा जिले में उनकी दो रैलियाँ होंगी। शिमला में अपराह्न 3:55 बजे उनकी एक रैली है।

सुबह 11: 30 बजे उत्तर प्रदेश के बस्ती में और शाम 4:30 बजे लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सुबह 11:30 बजे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में और शाम पाँच बजे दिल्ली के चाँदनी चौक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैलियाँ करेंगे।

दोपहर बाद 12: 30 बजे महाराष्ट्र के धूले में, 2:30 बजे पालघर में और शाम चार बजे मुंबई उत्तर मध्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सुबह 11:40 बजे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में,दोपहर बाद एक बजे इनायतनगर (फैजाबाद) में,दो बजे सुल्तानपुर में,तीन बजे अहमदनगर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रैलियाँ करने वाले हैं।

लखनऊ में सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दोपहर 12 बजे बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी एक रैली करेंगी।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से ‘इंडिया’ ब्लॉक के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के समर्थन में सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पुंडरी में एक जनसभा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *