मुंबई,25 सितंबर (युआईटीवी)- आखिरकार नए कपल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी कल 24 सितंबर को उदयपुर में बेहद शानदार तरीके से हो गई। नवविवाहित जोड़े परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सात तस्वीरों के माध्यम से अपने सात फेरों के पलों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इन तस्वीरों में दोनों बहुत खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। जिसके माध्यम परिणीति ने अपने लव स्टोरी को बयां किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “नाश्ते की मेज पर से हमारी बातचीत शुरू हुई और हमारे दिल को उसी दिन पता चल गया था। इस दिन का हम बड़े लंबे समय से और बेशब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार हमें मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ”

सेलेब्स और उनके प्रसंशक उन्हें कमेंट कर के बधाई दे रहे हैं और जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं ।

एक और जहाँ उनकी शादी में बहुत सारे वीवीआईपी गेस्ट पहुँचे थे। तो वही वहाँ परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो सकी। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि काम में व्यस्त होने के कारण प्रियंका चोपड़ा,परिणीति चोपड़ा की शादी में उपस्थित नहीं हो पाई। परिणीति चोपड़ा के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की प्यारी तस्वीरों पर प्रियंका चोपड़ा ने अपना प्यार बरसाया और कहा कि मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा। इससे पहले भी प्रियंका ने अपने अपनी बहन परिणीति को इंस्टाग्राम के माध्यम से शादी की बधाई दी थी।
