अभिनेत्री पूनम पांडेय

पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर पर रहस्य !

मुंबई,2 फरवरी (युआईटीवी)- टीवी अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आ रही है। जिसके बाद उनके प्रशंसक सदमे में है। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें लिखा है कि आज की सुबह हमारे लिए बहुत कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हमने पूनम को खो दिया।

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस हैरानी जाता रहे हैं। कुछ का मानना है कि यह मज़ाक है तो कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि शायद पूनम का अकाउंट हैक हो गया है। पर वहीं कुछ लोग श्रद्धांजलि भी अर्पित कर रहे हैं।

टीवी अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा,यह बहुत दुख की बात है। कैंसर की वजह से एक यंग लड़की को खोना डिजास्टर है। ओम शांति।

लेकिन, जैसे-जैसे समय बीत रहा,पूनम पांडे की मौत की खबर पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

इसकी शुरुआत एक पोस्ट से हुई है,जब उनकी मौत की खबर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई। सभी को इस पोस्ट ने चौंका दिया क्योंकि उनकी बिगड़ती हेल्थ के बारे में उनके जानने वाले किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी।

दो या तीन दिन पहले उन्होंने आखिरी बार इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किए था,जिसमें वह गोवा में छुट्टियाँ मना रही थी। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने का कोई भी जिक्र अभिनेत्री ने नहीं किया था।

अभिनेत्री संभावना सेठ ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि वह पूनम पांडे से अपने एक कॉमन फ्रेंड के साथ कुछ दिन पहले मिली थीं। उनमें कैंसर के कोई भी लक्षण नहीं दिखे और न ही उन्होंने कैंसर से पीड़ित होने का कोई जिक्र किया था।

एक न्यूज चैनल से संभावना सेठ ने कहा,पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित होने का कभी भी कोई जिक्र नहीं किया। जरा सोचिए कि उनकी इच्छाशक्ति कितनी मजबूत थी और वह खुद कितनी मजबूत थी।

अभिनेत्री के पड़ोस के लोगों को भी उनके मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से अभिनेत्री अपने घर पर नहीं है और किसी तरह का कोई भी हलचल उनके घर पर नहीं देखी गई है।

पूरे दिन किसी गतिविधि का कोई भी संकेत उनकी बिल्डिंग के अंदर या बाहर नहीं मिला है।

हाउसिंग सोसाइटी के एक सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि वह अपने घर पिछले दो दिनों से नहीं आई हैं। शुक्रवार दोपहर 3:45 बजे के आसपास उनका ड्राइवर बिल्डिंग से बाहर गया था।

पुणे की रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली कि उनके घर में या उनके आसपास कोई हलचल नहीं है।

तब अफवाह उड़ी कि वह कानपुर गई थीं, जहाँ उनका निधन हो गया।

बयान जारी करने के बाद से पूनम के पब्लिसिस्ट ने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया है कि उन्हें अभिनेत्री के एक रिश्तेदार से उनकी मौत की जानकारी मिली है।

एक मेल में निकिता शर्मा का नाम पूनम पांडे के मैनेजर के रूप में मिला,जब उसकी जाँच की गई तो पता चला कि उसमें जाली विवरण दिए गए हैं। यह जिस व्यक्ति का डिटेल है,उसने अभिनेत्री के बारे में कभी कुछ सुना ही नहीं था और वह व्यक्ति पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ है।

अभिनेत्री के अंतिम संस्कार के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *