संयुक्त राष्ट्र,2 फरवरी (युआईटीवी)- संयुक्त राष्ट्र के आम बजट का 32.895 मिलियन डॉलर का वार्षिक बकाया भारत ने चुका दिया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी है।
उन्होंने नई दिल्ली को इस योगदान के लिए अपनी दैनिक ब्रीफिंग में धन्यवाद दिया। संयुक्त राष्ट्र की “सम्मान सूची” में इसे जगह दिलाई गई।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की योगदान समिति के मुताबिक,संयुक्त राष्ट्र के आम बजट के लिए अपने वार्षिक मूल्यांकन का भुगतान करने के लिए बुधवार तक की सीमा तय की गई थी और भारत ने तय समय सीमा तक राशि का भुगतान कर दिया है। भारत संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों में से केवल 36 देशों में से एक है,जिसने ऐसा किया है।
36.18 मिलियन डॉलर नई दिल्ली का कुल मूल्यांकन आम बजट के लिए है,लेकिन कर्मचारियों के आकलन से 3.85 मिलियन डॉलर का इसे क्रेडिट दिया गया है।
बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र के कुल बजट में भारत का योगदान 1.044 प्रतिशत है। संयुक्त राष्ट्र का कुल बजट 3.59 बिलियन डॉलर का है।
अमेरिका ने 762.43 मिलियन डॉलर का योगदान संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में किया है और अमेरिका सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। क्योंकि अमेरिका का योगदान कुल बजट का 22 प्रतिशत है। इसके बाद 15.25 प्रतिशत के साथ चीन है,जो 528.64 मिलियन डॉलर का भुगतान करता है।
