जम्मू-कश्मीर में बारिश, आंधी की संभावना

श्रीनगर, 3 अप्रैल (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (एमईटी) के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.9, पहलगाम में 3 और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, कारगिल में 3.6 और लेह में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में 16.3, कटरा में 14, बटोटे में 9, बनिहाल में 7.5 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *