रामी मालेक और लूसी बॉयटन

रामी मालेक और लुसी बॉयटन का ब्रेकअप, पांंच साल साथ रहने के बाद अलग

लॉस एंजेलिस, 5 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ में रॉक लेजेंड फ्रेडी मर्करी का किरदार निभाने वाले एक्टर रामी मालेक पांच साल बाद अपनी गर्लफ्रेंड लूसी बॉयटन से अलग हो गए हैं।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कलाकारों की मुलाकात ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ के सेट पर हुई थी। लुसी ने फिल्म में फ्रेडी की गर्लफ्रेंड मैरी ऑस्टिन की भूमिका निभाई थी।

रामी ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए ऑस्कर जीता। अंदरूनी सूत्रों ने द सन को बताया कि इस साल की शुरुआत में कपल का ब्रेकअप हो गया। आखिरी बार इस साल फरवरी में दोनों की एक साथ तस्वीर सामने आई थी।

एक सूत्र ने द सन को बताया, “रामी और लुसी दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं और काम में बिजी हैं।”

मिरर.सीओ.यूके के अनुसार, ऐसी अफवाह है कि ब्रेकअप के बाद से रामी इमोशनल सपोर्ट के लिए कई दोस्तों के साथ घूम रहे हैं, इनमें द क्राउन की एम्मा कोरिन भी शामिल हैं। दोनों को जुलाई में हाइड पार्क में ब्रूस स्प्रिंगस्टीन कॉन्सर्ट में देखा गया था।

जब रामी ने ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ में बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता, तो उन्होंने अपनी स्पीच में कहा, “लुसी बॉयटन आप इस फिल्म की जान हैं, आप बेहद प्रतिभाशाली हैं, आपने मेरा दिल जीत लिया है।”

रामी हाल ही में ‘ओपेनहाइमर’ में डेविड हिल के रूप में एक न्यूक्लियर फिजिसिस्ट के रूप में दिखाई दिए, जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम बनाने में मदद की थी। वह डैनियल क्रेग के साथ लेटेस्ट ‘जेम्स बॉन्ड’ फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ में मुख्य खलनायक ल्युत्सिफर सफीन के रूप में भी दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *