बीजिंग,21 सितंबर (युआईटीवी)- तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का चीनी उप-प्रधानमंत्री ल्यू क्वोचोंग ने निरीक्षण दौरा किया। यह दो दिवसीय दौरा 17 सितंबर से 19 सितंबर तक किया गया। इस दौरे के दौरान चीनी उप-प्रधानमंत्री ल्यू क्वोचोंग तिब्बत में ग्रामीण पुनरुद्धार,गरीबी को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धियों इत्यादि जैसे कामों की जाँच और निरीक्षण किया।
उन्होंने पाईलांग, छ्य्वीश्वेइ,साक्या आदि काउंटियों में रह रहे ऐसे लोगों से मिले जो गरीबी से बाहर निकले हैं। वह इस दौरे से ग्रामीण बुनियादी जरूरतों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जो लोग गरीबी से बाहर निकल गए हैं ,उनकी रोजगार और आय को बढ़ाने संबंधी परिस्थिति को भी विस्तार से समझा। उन्होंने इस दौरे से लोगों के अनुवर्ती सहायता जो लोगों को स्थानांतरण के बाद आवश्यक होता है,की भी विस्तार से जानकारी ली।
ल्यू क्वोचोंग इस दौरे में जो जाँच और अनुसंधान किया उसके आधार पर कहा कि कड़ी मेहनत से गरीबी उन्मूलन में उपलब्धियाँ प्राप्त की गई है। इसे और अधिक विस्तारित किया जाना चाहिए साथ ही संगठित भी किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुँच सके। ग्रामीण निर्माण को वहाँ की परिस्थितियों के अनुरूप बढ़ावा देना चाहिए साथ ही सभी जातियों के चरवाहों और किसानों को धीरे-धीरे खुशहाल,समृद्ध और संपन्न जीवन जीने की अनुमति देना भी जरूरी है। यह बहुत आवश्यक है कि स्थानीय स्तर पर वहाँ के किसान और चरवाहे संपन्न जीवन जी सके और समृद्ध हो सके।
ल्यू क्वोचोंग हाइलैंड जौ (जो शरद ऋतु में उगाई जाती है ) का भी निरीक्षण किया। उसके बाद आधुनिक कृषि पार्क चले गए। जहाँ काले गेहूँ और मकई आदि के प्रायोगिक रोपण के बारे में निरीक्षण कर सके और उसके बारे में अधिक-से-अधिक जान सके।
ल्यू क्वोचोंग गाँव के क्लीनिक का भी दौरा किया ताकि वे वहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाँच कर सके और साथ ही साथ यहाँ पर यह भी पता कर सके कि महामारी की रोकथाम में ये ग्रामीण क्लीनिक किस प्रकार से काम करेंगे।
