तुर्की

तुर्की में बड़े पैमाने पर हुआ सीरिया विरोधी दंगे,474 लोगों को लिया गया हिरासत में

अंकारा,3 जुलाई (युआईटीवी)- तुर्की में दो दिन पहले सीरियाई शरणार्थियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर दंगे हुए। तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सीरियाई शरणार्थियों के खिलाफ पूरे देश में हुए भड़काऊ विरोध प्रदर्शन के लिए 474 और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के रिपोर्ट के मुताबिक,मंगलवार को गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि तुर्की के मध्य कायसेरी प्रांत में 30 जून को एक सीरियाई लड़की के साथ एक सीरियाई व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। इसके बाद देश भर के कुछ शहरों में सोमवार रात सीरियाई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तुर्की के मंत्री ने पोस्ट किया कि पहले से ही 285 बंदियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें चोरी,लूटपाट,ड्रग्स,यौन उत्पीड़न तथा संपत्ति को नुकसान पहुँचाना जैसे अपराध शामिल हैं।

कायसेरी प्रांत में सबसे पहले सीरिया विरोधी दंगे शुरू हुए। यहाँ पर पिछले रविवार को निवासियों ने सीरियाई लोगों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आग लगा दिया तथा उनके वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी।

इसके बाद हेते,किलिस,गाजियांटेप,कोन्या और अंताल्या प्रांतों तक यह हिंसा फैल गई है। वहीं तुर्की सरकार हिंसा को समाप्त करने की और शांति की अपील कर रही है।

उकसावे के खिलाफ तुर्की के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है और कहा कि कायसेरी में हुई घटनाओं को सीरिया में उकसावे के लिए एक्सप्लोइटेशन गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *