वरुण धवन

वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर ‘बेबी जॉन’ का फर्स्‍ट लुक जारी, फिल्म 31 मई को रिलीज होगी

मुंबई,6 फरवरी (युआईटीवी)- अभिनेता वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर ‘बेबी जॉन’ का पहला लुक सामने आ गया है और इस फिल्म को सिनेमाघरों में 31 मई को रिलीज करने की घोषणा की गई है ।

निर्माताओं ने फिल्म के फर्स्‍ट लुक को जारी कर दिया है,साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक और रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

फिल्म की एक दिलचस्प झलक रोमांचकारी शीर्षक से सामने आती है। इस फिल्म का निर्देशन ए. कालीस्वरन ने किया है और फिल्म को ‘बेबी जॉन’ शीर्षक दिया गया है।

वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर ‘बेबी जॉन’ सिने प्रेमियों को अपने शक्तिशाली प्रदर्शन,मनोरंजक कहानी और हाई-ऑक्टेन स्टंट दृश्यों के साथ मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Atlee Kumar (@atlee47)

कीर्ति सुरेश इस फिल्म से हिंदी फिल्म की शुरुआत कर रही है। वामिका गब्बी इस फिल्म के द्वारा सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत कर रही हैं।

जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी इस एक्शन एंटरटेनर में शामिल हैं। एस थमन ने ‘बेबी जॉन’ में संगीत दिया है।

सिने1 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज एटली के सहयोग का परिणाम एक्शन एंटरटेनर ‘बेबी जॉन’ है। मुराद खेतानी,प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने इस फिल्म का निर्माण एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज प्रोडक्शन के लिए किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *