मुंबई,27 जून (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बेबी जॉन’ को क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होने वाली थी,लेकिन बाद में रिलीज़ डेट को टाल दिया गया। फिल्म के रिलीज डेट के बारे में अपडेट जारी करते हुए मेकर्स ने 25 दिसंबर को फिल्म को रिलीज करने की घोषणा की है।
इंस्टाग्राम पर वरुण धवन ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में वे हाथ में चाकू पकड़े गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और उन्हें हथियार लिए कई लोग घेरे हुए हैं।
उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इस साल क्रिसमस और भी मजेदार होने वाला है। 25 दिसंबर को ‘बेबी जॉन’ की रिलीज के लिए तैयार हो जाइए।
कीर्ति सुरेश इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। वामिका गब्बी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगी। जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी इस फिल्म में नजर आएँगे।
एस थमन ने फिल्म का संगीत दिया है।
This bloodbath is about to get bloodier 🔥 The ultimate action entertainer #BabyJohn starring #VarunDhawan is releasing this Christmas!@MuradKhetani @priyaatlee #JyotiDeshpande @Atlee_dir @Varun_dvn @KeerthyOfficial @GabbiWamiqa @bindasbhidu @rajpalofficial @kalees_dir… pic.twitter.com/WWzhCnsO23
— atlee (@Atlee_dir) June 27, 2024
वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर ‘बेबी जॉन’ सिने प्रेमियों को अपने शक्तिशाली प्रदर्शन,मनोरंजक कहानी और हाई-ऑक्टेन स्टंट दृश्यों के साथ मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।
सिने1 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज एटली के सहयोग का परिणाम एक्शन एंटरटेनर ‘बेबी जॉन’ है। मुराद खेतानी,प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने इस फिल्म का निर्माण एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज प्रोडक्शन के लिए किया है।
साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक ‘बेबी जॉन’ है। सामंथा रुथ प्रभु,थलपति विजय तथा एमी जैक्सन एटली की सुपरहिट फिल्म ‘थेरी’ में मुख्य भूमिका निभाई थी।
25 दिसंबर,2024 को ‘बेबी जॉन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उसी दिन आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ भी रिलीज होने वाली है। लेकिन,इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
जेनेलिया देशमुख और आमिर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में पहली बार एक साथ दिखाई देंगे।
वरुण धवन को इससे पहले रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘बवाल’ में देखा गया था,जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। बीते साल 21 जुलाई को यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
