कार्लोस अल्काराज

विंबलडन चैंपियनशिप 2024 : गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज पहुँचे क्वार्टर फाइनल में,अमेरिका के टॉमी पॉल से होगा मुकाबला

लंदन,8 जुलाई (युआईटीवी)- विंबलडन चैंपियनशिप 2024 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अमेरिका के टॉमी पॉल से क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला होने वाला है।

सेंटर कोर्ट पर उगो हम्बर्ट पर कार्लोस अल्काराज ने 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से आसान जीत हासिल की। कार्लोस अल्काराज नौवीं बार किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुँचने में कामयाबी हासिल की है।

शुरुआती दो सेट को 21 वर्षीय अल्काराज ने आसानी से 6-3, 6-4 से जीती,लेकिन उगो हम्बर्ट ने तीसरे सेट में शानदार वापसी की और स्पेन के तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज उनके खिलाफ इस सेट में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। तीसरा सेट उगो हम्बर्ट 6-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की।

मिली जानकारी के मुताबिक,अल्काराज और 26 वर्षीय हम्बर्ट के बीच चौथे सेट में उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिला। लेकिन अल्काराज ने इस सेट में वापसी की और 7-5 से जीत हासिल की।

मुकाबले के बाद अल्काराज़ ने कहा कि,मुझे ऐसा लगा कि हर पॉइंट पर वह शॉट्स तथा सर्व को बहुत अच्छी तरह से पढ़ रहा था। उस समय यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था,लेकिन टेनिस में ऐसा ही होता है। चौथे सेट में,मैंने कुछ बहुत अच्छे सर्व किए और उस गेम को मैंने बचा लिया। अगर देखा जाए तो अपने टेनिस के स्तर को मैंने पहले से बेहतर किया,अपनी गति में तीव्रता लाई और आखिरकार मैंने जीत हासिल कर ली।

अब क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल से अल्काराज का मुकाबला होने वाला है। विंबलडन चैंपियनशिप 2024 के पुरुष एकल के अन्य मुकाबले में टॉमी पॉल ने स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता ऑगुट को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पॉल ने पहली बार जगह बनाई है। सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए अल्काराज को पॉल को हराना होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *