सीबीआई ने संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में पत्रकार विवेक रघुवंशी को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने संवेदनशील सूचना लीक करने के आरोप में पत्रकार विवेक रघुवंशी को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 17 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान सहित अन्य देशों की खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करने के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी को बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्हें आज ही सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा और जांच एजेंसी द्वारा उनकी हिरासत की मांग किए जाने की संभावना है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, रघुवंशी संवेदनशील सूचनाओं के अवैध संग्रह में शामिल थे। उन्होंने डीआरडीओ की रक्षा परियोजनाओं तथा उनकी प्रगति के सूक्ष्म विवरण और भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीद के बारे में संवेदनशील विवरण एकत्र किए जो राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित देश के वर्गीकृत संचार/जानकारी की रणनीतिक तैयारियों को प्रकट करते हैं। मित्र देशों के साथ भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक वार्ता का विवरण और इस गोपनीय जानकारी को विदेशों की खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया।

डीआरडीओ से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 9 दिसंबर 2022 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी के साथ पढ़े जाने वाले आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया था।

एजेंसी ने इस संबंध में आरोपी व अन्य के परिसर में दिल्ली-एनसीआर और जयपुर समेत 12 जगहों पर छापेमारी भी की।

जांच के दौरान रघुवंशी के कब्जे से संवेदनशील जानकारी वाले कुछ दस्तावेज बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *