टेनेसी में गोलीबारी व आग लगने से छह की मौत

वाशिंगटन, 17 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)| अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक घर में गोली लगने और आग लगने के बाद तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस अधिकारियों ने घर में हुई गोलीबारी का जवाब दिया, लेकिन घर में आग लग गई।

डब्ल्यूटीवीसी-टीवी की रिपोर्ट में टेनेसी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन का हवाला देते हुए बताया कि बंदूक की गोली घायल एक अन्य व्यक्ति चट्टानुगा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैरियन काउंटी शेरिफ बो बर्नेट ने समाचार आउटलेट को बताया कि घरेलू कलह के कारण यह घटना हुई।

मृतकों के शवों को ऑटोप्सी के लिए टेनेसी की राजधानी नैशविले ले जाया गया है।

बर्नेट को एक अन्य स्थानीय समाचार आउटलेट, लोकल 3 न्यूज ने बताया कि मृत पाए गए तीन वयस्कों में एक गैरी बार्नेट को शूटर माना जा रहा है, जिसने जिसने अपनी जान लेने से पहले अन्य को मार डाला।

दो वयस्क मृतकों की पहचान रेजिना बार्नेट और ब्रिटनी पेरेज के रूप में की गई। रेजिना बार्नेट व उसके पति पति गैरी के बीच कोर्ट में विवाद चल रहा था। कोर्ट ने रेजिना को सुरक्षा का आदेश दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, पेरेज घटना के समय अपनी मां रेजिना से मिलने गई थी।

लोकल 3 न्यूज ने बताया, सुरक्षा का आदेश दिसंबर 2022 में गैरी बार्नेट की गिरफ्तारी के बाद जारी किया गया था। गैरी को पत्नी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों के बीच तलाक का मामला भी चल रहा था। रेजिना बार्नेट ने बताया था कि गैरी ने उन्हें और उनके कुत्ते को गोली मारने की धमकी दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गैरी बार्नेट के खिलाफ मामला अभी भी लंबित है और पांच जुलाई को अदालत में पेश होने की संभावना थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *