कुंभ का काम हिंदू ठेकेदारों को दिया जाए : एबीएपी

प्रयागराज, 18 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)| देश में 13 हिंदू अखाड़ों की सर्वोच्च गवनिर्ंग बॉडी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने मांग की है कि महाकुंभ 2025 से जुड़े सभी प्रोजेक्ट हिंदू ठेकेदारों को दिए जाएं। श्रीनिमोर्ही अनी अखाड़ा के अध्यक्ष व एबीएपी के महासचिव महंत राजेंद्र दास ने कहा, कुंभ हिंदू समुदाय की आस्था, विश्वास और समर्पण का केंद्र है, इसलिए कुंभ से जुड़े सभी प्रोजेक्ट और काम हिंदू समुदाय के ठेकेदारों को दिए जाने चाहिए।

दास ने कहा कि कुंभ के परिसर में हिंदू समुदाय के लोगों को अपनी दुकानें और संगठनों के शिविर लगाने में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह एबीएपी की बैठक से पहले इस मुद्दे को उठाएंगे।

इसके अलावा दास का कहना है कि हिंदुओं के अलावा सिख, जैन और बौद्ध ठेकेदारों को भी काम दिया जा सकता है। दास ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *