कनाडा यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूज कंटेंट बंद करेगा मेटा

कनाडा यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूज कंटेंट बंद करेगा मेटा

सैन फ्रांसिस्को, 23 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- कनाडाई सरकार ने बिल सी-18 ऑनलाइन समाचार अधिनियम पारित किया है। इसके बाद मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने पुष्टि की है कि वह देश में सभी यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूज कंटेंट बंद कर देगी। मेटा ने गुरुवार को कहा, आज, हम पुष्टि कर रहे हैं कि ऑनलाइन समाचार अधिनियम (बिल सी-18) प्रभावी होने से पहले कनाडा में सभी यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समाचार उपलब्धता समाप्त हो जाएगी।

इसमें कहा गया है, हमने बार-बार साझा किया है कि संसद में पारित बिल सी-18 का अनुपालन करने के लिए, न्यूज पब्लिशर और ब्रॉडकास्टर सहित समाचार आउटलेट्स के कंटेंट अब कनाडा में हमारे प्लेटफार्मो तक पहुंचने वाले लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

पारित विधेयक के लिए मेटा और गूगल जैसी टेक कंपनियों को न्यूज पब्लिशर के साथ बातचीत करने और उनके कंटेंट के लिए भुगतान करने की आवश्यकता होगी।

इस महीने की शुरूआत में, मेटा ने कहा था कि अगर बिल सी-18 कानून में पारित हो जाता है, तो वह ऐप्स से न्यूज कंटेंट हटा देगा।

कंपनी ने यह भी घोषणा की, कि वे सी-18 के चलते समाचार उपलब्धता को समाप्त करने के लिए एक प्रभावी उत्पाद समाधान बनाने में मदद करने के लिए उत्पाद परीक्षण कर रहे हैं।

गुरुवार तक प्रयास जारी हैं और वर्तमान में कनाडा में यूजर्स के एक छोटे प्रतिशत को प्रभावित कर रहे हैं।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि न्यूज कंटेंट को प्रभावित करने वाले परिवर्तन कनाडा में मेटा के उत्पादों और सेवाओं को प्रभावित नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *