भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में जानलेवा हमला

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में जानलेवा हमला

देवबंद, 28 जून (युआईटीवी/आईएएनएस)- उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीम आर्मी के प्रमुख पर कुछ हथियारबंद लोगों ने फायरिंग की, जो उनके पास से गुजरी है। हालांकि, अभी वह ठीक हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि चंद्रशेखर की पीठ को गोली छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूट गए। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। जिस समय ये हमला हुआ तब चंद्रशेखर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। तभी, बीच रास्ते देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *