पीएम मोदी

पीएम मोदी : “भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति है”

नई दिल्ली, 12 अगस्त (युआईटीवी)- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में G20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जी20 के लोगों के सामूहिक प्रयास भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण मदद कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़कर इसे ख़त्म करना जरुरी है क्योंकि इसका सबसे बुरा असर गरीबों और निचले तबके के लोगों पर पड़ता है। जिसके कारण लोग समान संसाधनऔर सेवा के पहुँच से दूर हो जाते हैं।

उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के एक लेखन का उदाहरण देते हुए कहा कि टैगोर जी ने हमें लालच से दूर रहने के लिए आगाह किया था क्योंकि लालच हमें सच का एहसास नहीं होने देता।

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भ्रष्टाचार संसाधन वितरण और सेवा वितरण को प्रभावित करता है जिससे लोगों के जीवन की गुणवत्ता घट जाती है। भ्रष्टाचार लोगों के सफलता के राह में रुकावट पैदा करती है। इसलिए इसे जड़ से ख़त्म करने के लिए सबको एकजुट होकर सहयोग करना होगा तभी हम भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है के हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाकर, भ्रष्टाचार को दूर करने के कदम लागू करके बदलाव ला सकते हैं।

9 सितम्बर और 10 सितम्बर 2023 को होने वाले जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेग।बैठक का आयोजन राजधानी नई दिल्ली में किया जाएगा। इस बैठक में फ्रांस ,रूस,अमेरिका, चीन आदि समेत तमाम बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करने वाले हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *