मुंबई,14 अगस्त (युआईटीवी)- हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह द्वारा स्टॉक हेरफेर करने का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से अडानी -हिंडनबर्ग विवाद की जांच पर 14 अगस्त को एक अद्यतन स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। जिसकी अगली सुनवाई 29 अगस्त को होनी है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस पर जांच कर अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसे इस सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को सौंपने की तैयारी हो गयी है।
नियामक की जांच में विदेशी लेनदेन की जटिलता के कारण एमपीएस से संबंधित मामलों की जांच में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
