आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट द्वारा अपनी लिपस्टिक पोंछने के खुलासे के बाद नेटिज़न्स ने रणबीर कपूर को ‘टॉक्सिक’ कहा

मुंबई,16 अगस्त (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक मैगजीन के साथ मिलकर एक ब्यूटी वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें लिपस्टिक लगाते हुए देखा जा सकता है।

आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लिपस्टिक लगाने के तरीके के बारे में बता रही हैं। उन्होंने बताया कि वो ज्यादातर न्यूड शेड लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। इसके बाद उन्होंने एक लिपस्टिक लगायी और तुरंत उसे पोंछ दिया। आलिया भट्ट ने आगे बताया कि मैं पहले लिपस्टिक लगाती हूँ और फिर इसे पोंछ देती हूँ क्योंकि ये उनके पति जो उनके बॉय फ्रेंड भी रह चुके हैं को बिलकुल पसंद नहीं है। उनके पति लिपस्टिक को पोंछने के लिए कहते हैं क्योंकि उन्हें आलिया के नेचुरल लिप्स ज्यादा पसंद है।

आलिया ने इस बात को ऐसे ही कह दिया लेकिन उनके इस कथन से रणबीर नेटिज़न्स के निशाने पर आ गए हैं। अब प्रसंशकों को लग रहा है कि रणबीर अच्छे पति नहीं हैं। ये पहली बार नहीं है जब आलिया ने रणबीर के ऐसी आदत के बारे में बताया है। इसके पहले और एक बार आलिया ने एक खुलासा किया था कि अगर घर में उनकी आवाज एक हद से ज्यादा हो जाती है तो यह रणबीर को पसंद नहीं आता। अब अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उनका लिपस्टिक लगाना रणबीर को पसंद नहीं है और वो उन्हें इसे पोंछने के लिए कहते हैं जिसके बाद अभिनेता रणबीर कपूर ट्रोल हो रहे हैं। नेटिज़न्स रणबीर कपूर को ‘टॉक्सिक’ पति के नाम से ट्रोल कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *