“जवान” फिल्म की एडवांस बुकिंग यूएसए के बाद संयुक्त अरब अमीरात में भी शुरू

मुंबई,17 अगस्त (युआईटीवी)- शाहरुख़ खान की फिल्म “जवान” की विदेशी रिलीज़ एडवांस बुकिंग यूएसए के बाद अब मिडिल ईस्ट में यानी की संयुक्त अरब अमीरात में भी शुरू हो गयी है। क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात में भी शाहरुख़ के प्रशंसक बहुत हैं। विदेशों में डिस्ट्रीब्यूटर्स सक्रिय रूप से ये जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच और ज्यादा चर्चा हो रही हैं।

ऐसे में इन देशों में जो प्रतिक्रिया है वो पूरी तरह से होश उड़ा देने वाले हैं,कहने वाले ये भी कह रहे हैं है के जब इस फिल्म की इंडिया में एडवांस बुकिंग होगी तब तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।बताया जा रहा है जवान फ़िल्म 2 घंटे 47 मिनट्स की होगी।

“जवान” फ़िल्म एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे एटली ने अपनी पहली हिंदी फिल्म में सह-लिखित और निर्देशित किया है । यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत गौरी खान और गौरव वर्माद्वारा निर्मित है। फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं, उनके साथ नयनतारा,विजय सेतुपति,दीपिका पादुकोण (विशेष उपस्थिति के रूप में), प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ​​हैं ।

“जवान” को पहले 2 जून 2023 को रिलीज़ करने की योजना बनाई गई थी । लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अधूरा होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।अब यह 7 सितंबर 2023 को मानक,आईमैक्स ,4डीएक्स और अन्य प्रीमियम प्रारूपों में जन्माष्टमी के अवसर पर नाटकीय रिलीज के लिए निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *