शिमला,17 अगस्त (युआईटीवी)- हिमाचल प्रदेश पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश और नदियों में बाढ़ के कारण अब तक की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है, जिसके कारण कई लोगों ने अपने घर और जान गंवा दी है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला के समर हिल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण बुधवार को इलाके में भूस्खलन हुआ। घटना की खबर मिलते ही तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपा रही है,जिसके चलते 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भूस्खलन के कारण पुरा का पूरा स्टैंडर्ड नीचे आ गया,हालांकि अभी तक खबर ये है कि उस घर में कोई मौजूद नहीं था । लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है। सुरक्षाबल बचाव का पूरा काम कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 तक भारी बारिश से नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
बादल फटने से सबसे ज्यादा नुकसान शिमला, सोलन और मंडी में हो रहा है।
खतरे को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
