मुंबई,19 अगस्त (युआईटीवी)- जहाँ एक तरफ प्रशंसक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के तारीफ़ों के पुल बाँध रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक फेमस पर्सनालिटी “द कश्मीर फाइल्स” के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख़ खान पर बॉलीवुड को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। इस फेमस पर्सनालिटी ने शाहरुख़ खान को ताना मारा है और बॉलीवुड को ख़राब करने का गंभीर आरोप लगाया है । निर्देशक विवेक अग्निहोत्री किंग खान पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
एबीपी न्यूज़ के एक रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि “क्या आपको पता है मैं शाहरुख़ खान का फैन हूँ? मैं हमेशा से कहता हूँ कि कोई भी उनकी तरह नहीं है। लेकिन मुझे उनकी राजनीति पसंद नहीं है। मुझे लगता है वह बॉलीवुड जैसे शानदार संस्थान को बर्बाद करने के जिम्मेदार हैं। शाहरुख़ ने बॉलीवुड में सब बर्बाद कर दिया है। अब ये सिर्फ पीआर,प्रचार,ग्लैमर और स्टारडम बन गया है। अब जो स्टारडम नहीं है उसे स्वीकारा नहीं जाता है। ये ही समस्या है।”
उन्होंने आगे कहा “मेरी दूसरी सबसे बड़ी समस्या सामान्यता है,उनका कट्टर विश्वास है कि दर्शक मूर्ख है। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं लोगों की फिल्में बनता हूँ। वे एक बॉक्स ऑफिस फिल्म बनाते हैं।”
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के इस बयान से बवाल मचा हुआ है और शाहरुख़ खान के प्रशंसक उन्हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।
