मुंबई,19 अगस्त (युआईटीवी)- लोगों के निशाने पर फिर आयी कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट। “बिग बॉस ओटीटी 2” के विजेता एल्विश यादव की वजह से आलिया भट्ट को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मानो इन दिनों आलिया और ट्रोलिंग का नाता सा बन गया है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ता रणबीर की पत्नी आलिया को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच “बिग बॉस ओटीटी 2” के विजेता एल्विश यादव की तारीफ़ करना आलिया को महँगा पड़ गया है। लोगों के निशाने पर आ गयी है आलिया भट्ट।
आलिया ने ‘आस्क में एनीथिंग सेशन’ रखा उस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए तो आलिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “सिस्टमम (दो लाल दिल वाले इमोजी)।”

इसके बाद एल्विश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आलिया को तुरंत जवाब दिया। उन्होंने आलिया की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “आई लव यू (तीन दिल वाले इमोजी)।”
अब आलिया को एल्विश यादव को सपोर्ट करने को लेकर बेरहमी से ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी आलिया एल्विश की तारीफ कर चुकी हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के दौरान आलिया ने एल्विश को “बिग बॉस ओटीटी 2” हाउस का ‘रॉकी’ कहा था।
अब स्टार हो और ट्रोल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हाल ही में जब आलिया ने कहा था कि उनके पति रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना बिलकुल भी पसंद नहीं है तब रणबीर कपूर की भी खूब आलोचना हुई थी ।
