प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

एआई आधारित भाषा ऐप “भाषिणी ” का निर्माण : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

21 अगस्त (युआईटीवी)- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स (एआई)आधारित भाषा ऐप “भाषिणी ” के निर्माण का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में जी-20 डिजिटल अर्थव्यस्था मंत्रिस्तरीय बैठक को ऑनलाइन सम्बोधित कर जी-20 प्रतिनिधियों से एआई आधारित भाषा ऐप “भाषिणी ” के निर्माण पर बात की। उन्होंने कहा कि हम भाषा अनुवाद मंच “भाषिणी ” के निर्माण पर कार्य कर रहे हैं। जो भारत की विविध भाषाओं में डिजिटल समावेश का समर्थन करेगा।

मोदी जी ने बताया कि “भाषिणी ” का लक्ष्य भाषा के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल मंच उपलब्ध कराना है। जिससे आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स और अन्य तकनीकों का उपयोग कर लोगों के लिए सेवायें उपलब्ध कराया जा सके।

“भाषिणी ” ऐप भारत का आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स (एआई) संचालित भाषा अनुवाद मंच है जिसका उद्देश्य आवाज आधारित पहुँच सहित भारतीय भाषाओं में डिजिटल सेवायें तथा इंटरनेट तक लोगों की पहुँच को सक्षम बनाना है।

“भाषिणी ” ऐप से भारतीय भाषाओं की बाधा को तोड़ने की ओर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। क्योंकि इंटरनेट पर जितने भी सामग्री उपलब्ध है उनमें से अधिकांश अंग्रेजी में है जो सभी भारतीयों के पहुँच से दूर है। इसलिए “भाषिणी ” ऐप का निर्माण किया जा रहा है जिससे सभी सामग्री को भारतीय भाषा में अनुवाद किया जा सके ताकि अधिक -से-अधिक लोग इंटरनेट उपयोग शुरू कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *