मुंबई,21 अगस्त (युआईटीवी)- बॉलीवुड गलियारों में जल्द शहनाई बजने वाली है क्योंकिपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द राघव की दुल्हनिया बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा। शादी के तारीख से लेकर ये कपल किस जगह शादी के सात फेरें लेंगे इसका भी खुलासा हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल इसी साल 25 सितम्बर को शादी के बंधन में बँधेगा।13 मई को इस जोड़े की सगाई हुई थी। हालाँकि शादी की तारीख को लेकर दोनों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी की सारे रस्में एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाएँगी। दोनों की शादी पूरे रस्मों-रिवाजों से ग्रैंड तरीके से होने वाली है। इस ख़ास शादी में दोनों के परिवार और ख़ास दोस्तों के आलावा फिल्म इंडस्ट्री और राजनितिक जगत से जुड़े कई मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की खबर है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और भारतीय राजनीतिज्ञ राघव चड्ढा राजस्थान में एक भव्य समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि वे दोनों कुछ वक़्त पहले राजस्थान के उदयपुर पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मिले और शादी के लिए बेहतरीन जगहों और होटलों के बारे में पूछताछ की। जिससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि ये कपल राजस्थान में शादी करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही खबर ये भी है कि भले ये कपल शादी राजस्थान में करे लेकिन रिसेप्शन गुडगाँव में देंगे।
