परेश रावल

हेरा फेरी 3: परेश रावल ने कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार की भूमिका के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया

मुंबई,25 अगस्त (युआईटीवी)- परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। कार्तिक आर्यन की भूमिका और अक्षय कुमार की जगह लेने आदि के बारे में बाबू भैया ने हैरान करने वाला बयान दिया है। राजू,श्याम और बाबू राव गणपत राव आप्टे यानी बाबू भैया की तिगड़ी को फिर एक साथ हेरा फेरी 3 में देखने के लिए हर कोई उत्सुक है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है और इस पर कई अपडेट भी सामने आ रही है।

खबर थी की अक्षय के जगह कार्तिक आर्यन नजर आएँगे। इसी बीच बाबू भैया यानी के परेश रावल ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि इस फिल्म में अक्षय के जगह कार्तिकआर्यन नजर आएँगे तो बहुत बवाल मचा। ऐसे में इस विवाद पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

न्यूज़ 18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने कहा कि “कार्तिक का ‘हेरा फेरी 3’ में एक अगल भूमिका थी और उन्हें अक्षय कुमार जैसा किरदार नहीं निभाना था। लोगों ने स्टार कास्ट को लेकर एक बज बना दिया है,जिसे लेकर अभिनेता से लेकर टीम में एक डर का माहौल बना हुआ है। किसी को फीडबैक से डरना नहीं चाहिए क्योंकि एक बार जब लोग फिल्म देखते हैं,तो सभी फीडबैक भूल जाते हैं। ये सब बस कुछ ही दिनों का नाटक होता है। आप दर्शकों को सिर्फ अच्छी कहानी दीजिए तो वो लोग आपकी खुलकर तारीफ़ करने लगते हैं।”

इससे पहले परेश रावल ने बताया था कि वो ‘हेरा फेरी’ में अपने किरदार बाबू राव गणपत राव आप्टे बनी मीम्स तथा रीलों से बीमार और ऊब गए थे जबकि ‘फिर हेरा फेरी’ के दौरान में अति आत्मविश्वासी हो गया था और ऐसा नहीं होना चाहिए था। जबकि सुनील शेट्टी ने ईमानदारी के साथ श्याम की भूमिका निभाई थी। परेश रावल का ये बयान अब खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *