बीजिंग, 6 सितंबर (युआईटीवी)- इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री एंटोनियो ताजानी चीन की यात्रा पर आए हैं। पेइचिंग में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग कार्यालय के निदेशक और विदेश मामलों के मंत्री वांग यी ने एंटोनियो ताजानी से मुलाकात और बातचीत की। वांग यी ने इस वार्ता को बहुत महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि चीन और इटली को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे के साथ आपसी सम्मान,आपसी सहयोग और आपसी विश्वास बनाए रखना होगा। आपस में खुला सहयोग और समान सहयोग के नियमों के पालन कर के ही भू-राजनीति जैसी चुनौतियों और हस्तक्षेपों का सामना कर सकते हैं।
वांग यी ने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों में निरंतरता बनाए रखने,स्थिर,स्वस्थ विकास को बढ़ाने के लिए,दोनों देशों के नेताओं द्वारा आवश्यक सहमति समझौते को लागू करने के लिए तैयार है। चीन द्विपक्षीय संबंधों की राजनीतिक नींव को बल देने के लिए,लोगों के बीच और आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने के लिए भी तैयार है। चीन व्यवहारिक सहयोग के उच्च स्तरीय विस्तार और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को मजबूती प्रदान करने के लिए भी तैयार है। ताकि इस द्विपक्षीय संबंधों में समृद्धि लाया जा सके।
वांग यी के इन सब बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए एंटोनियो ताजानी कहते हैं कि इटली इस आपसी संबंधों को विकसित करने और आगे बढ़ाने को महत्व देता है। इटली-चीन के बीच जो स्थिर और चिरकालिक संबंध है उसे और अधिक आगे बढ़ाने को इटली महत्वपूर्ण मानता है। ताजानी ने कहा कि इटली चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को और अधिक मजबूती देने और सहयोग करने के लिए हमेश तैयार है। हालाँकि अंतर्राष्ट्रीय स्थिति मौजूदा समय में अस्थिर है लेकिन इसका कोई भी प्रभाव हमारे अर्थात इटली-चीन के सम्बन्ध पर नहीं पड़ेगा।
