china flag

पाँच दिनों तक चलने वाला चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला 2023 का समापन

बीजिंग, 8 सितंबर (युआईटीवी)- पाँच दिनों तक चलने वाला चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला-2023 समाप्त हो गया है। इस साल के सेवा व्यापार मेले में 2,80,000 लोगों के शामिल होने और 1,100 से अधिक की उपलब्धियाँ प्राप्त करने की बात सामने आई है।

चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला-2023 में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों का कहना है कि यह सेवा मेला अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही उनका कहना है कि जब-जब इस प्रकार का मेला या कुछ भी जिससे हमारी अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होगी का आयोजन होगा,हम उसमें सम्मिलित होंगे। ऐसे आयोजनों का हमें बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। आने वाले वर्षों में जब भी सेवा व्यापार मेला का आयोजन होगा उसमें हम जरूर शामिल होंगे।

24 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और 59 देशों ने चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला-2023 में अपने समारोह और प्रदर्शनियाँ का प्रदर्शन किया। इन सबसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी और परिणामों में विस्तार होता है।

डिंग योंग जो पेइचिंग नगर वाणिज्य ब्यूरो के निदेशक है,उनका कहना है कि 80,000 पेशेवर आगंतुक जो चीनी वित्तीय संस्थानों और चीनी केंद्रीय उद्यमों से संबंधित हैं,उन्हें चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला-2023 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। ताकि विभिन्न पहलुओं पर इन आगंतुकों से बातचीत किया जा सके और इस दौरान 1,100 से भी उपलब्धियाँ प्राप्त किये जाने की भी बात सामने आ रही है।

वर्तमान समय में चीन कई संजीदा,गंभीर और कठिनाइयों का सामना कर रहा है। लेकिन फिर भी चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला-2023 में अच्छी वृद्धि देखी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *