मुंबई,14 सितंबर (युआईटीवी)- सोनी पर प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (केबीसी 15) के होस्ट बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। अक्सर शो के सेट पर पर अमिताभ बच्चन अपने व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किस्सा शेयर करते रहते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति क्विज आधारित शो है। जिसके 22वें एपिसोड में हरियाणा के मंडी डबवाली की इशिता गोयल का अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर अभिनन्दन किया। इस एपिसोड में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन के दिनों की एक बात साझा की जो मेंढक से जुड़ा हुआ था।
फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हरियाणा के मंडी डबवाली की इशिता गोयल से एक सवाल पूछा गया जो 3,000 रुपये का सवाल था। सवाल पूछा गया कि: अपने शिकार को पकड़ने के लिए इनमें से कौन सा जानवर अपनी जीभ का उपयोग करता है ? दिए गए विकल्प थे- शार्क, बिल्ली, पतंग और मेंढक। इस सवाल का सही जवाब उन्हें नहीं पता था। तो इशिता गोयल ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का उपयोग किया और ऑडियंस के साथ जाते हुए उन्होंने मेंढक वाले विकल्प का चयन किया। जो की सही जवाब था।
जब इशिता गोयल ने इस सवाल का सही जवाब दे दिया तो उसके बाद अमिताभ बच्चन ने मेंढक के बारे में बताते हुए कहा कि मेंढक का जीभ अनोखा होता है। उसका जीभ चिपचिपा होता है,जिसका उपयोग कर वह अपना शिकार को पकड़ता है। जब कोई शिकार उसके सामने होता है तो वह अपने जीभ को तेजी से बाहर निकालता है और अपने शिकार को पकड़ता है। जैसे ही शिकार उसके जीभ के संपर्क में आता है,वह मेंढक के जीभ से चिपक जाता है और इस तरह से मेंढक अपना भोजन ग्रहण कर लेता है।
आगे अमिताभ बच्चन अपने बचपन का एक किस्सा सुनाते हुए कहते हैं कि जब मैं छोटा था तो प्रयागराज में रहता था। गर्मी के दिनों में हम बाहर बिस्तर लगा कर खुली हवा में सोते थे। एक बार सोते समय मेरा हाथ बिस्तर से बाहर चला गया। तब एक मेंढक आया और उसे लगा की उसके खाने का कोई शिकार है। मैंने देखा की मेंढक मेरे हाथ को अपना शिकार समझ कर उसे खाने के लिए जीभ बहार निकाल रहा है। तब मैं तुरंत सतर्क हो गया और अपना हाथ अंदर कर लिया। तब से मैं कभी अपना हाथ बाहर नहीं निकालता और हाथ जेबों में डालकर ही सोता हूँ ।
