मुंबई,15 सितंबर (युआईटीवी)- आलिया भट्ट विदेश में छुट्टियाँ मना रही हैं। जहाँ से उन्होंने कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह पूल में चिल करती नजर रही हैं। बोल्ड अवतार में नजर आ रही आलिया का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कभी पूल में सोती तो कभी तैरती। पूल में मस्ती करती हुई अपना खुद का मीडिया सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, “मेरी छुट्टी के दिन का मेरा शेड्यूल ,बस इतना ही । ”
जो वीडियो शेयर की हैं उसके साथ कैप्शन दिया डीएनडी और सोने वाली इमोजी बनाई है। पिंक कलर के स्विमसूट पहन वह पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं,जिसमें वह काफी हॉट दिख रही है।

इस वीडियो को देख कर साफ़ पता चल रहा है कि आलिया भट्ट आराम के मूड में है और वो नहीं चाहती है कि उन्हें कोई भी परेशान करें।
आलिया ने जब ये वीडियो पोस्ट किया तो उनके प्रसंशक तो कॉमेंट कर ही रहे हैं।अभिनेता अर्जुन कपूर भी खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पाए और उन्होंने कॉमेंट किया कि मेरे लाइफ में इस शेड्यूल और इस होटल की जरुरत है।
अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ विदेश में छुट्टियाँ मनारही हैं।
आलिया भट्ट को हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड से फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए सम्मानित किया गया है।
