मुंबई,15 सितंबर (युआईटीवी)- परिणीति-राघव का शादी का कार्ड हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे शादी के कार्ड के अनुसार सुबह शादी और रात में होगा रिसेप्शन।
जहाँ हर कोई परिणीति-राघव को दूल्हा-दुल्हन बनते हुए देखना चाहता है,शादी से जुड़े हर खबर की जानकारी जानना चाहता है। इसी बीच इस जोड़े की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इनके शादी के कार्ड के मुताबिक 23 सितम्बर से इनके शादी के सारे समारोह शुरू होंगे और सारे समारोह 24 सितम्बर तक चलेंगे। ये युगल उदयपुर के लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस, उदयपुर में फेरे लेगा।

जो शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसके अनुसार 23 सितम्बर से इनके शादी के सारे समारोह शुरू होंगे और सारे समारोह 24 सितम्बर तक चलेंगे। 23 सितम्बर को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा के चूड़ा समारोह होंगे,इसके बाद दोपहर में लीला पैलेस में मेहमानों के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया है। उसी शाम दोनों का संगीत समारोह भी होने वाली है। बताया जा रहा है कि संगीत समारोह नब्बे के दशक के थीम पर आधारित होंगे।
परिणीति-राघव के लिए 24 सितम्बर का दिन बहुत ही ख़ास होने वाला है। इस दिन समारोह की शुरुआत दोपहर एक बजे से होगी जिसमें राघव की सबसे पहले सेहराबंदी होगी। ये ‘आशीर्वाद के धागे’ (थ्रेड ऑफ़ ब्लेसिंग्स ) थीम के साथ ताज लेक पैलेस में होगी। उसके बाद दो बजे दूल्हा राघव चड्ढा घोड़ी पर चढ़ेगा। इसकी थीम ‘बारात – शाही जुलूस’ (द रॉयल प्रोसेशन ) रखी गई है।

लीला पैलेस में परिणीति और राघव सात फेरे लेंगे। जिसकी थीम “अ पर्ल वाइट इंडियन वेडिंग” रखी गई है। दोपहर 3:30 बजे जयमाला और 6:30 बजे विदाई होगी।

वायरल हो रहे शादी के कार्ड पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये तो तय माना जा रहा है कि परिणीति-राघव की शादी बहुत ही भव्य और शानदार तरीके से होने वाली है। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ कई बड़े राजनीतिक हस्तियों के सम्मिलित होने की उम्मीद है।
