दक्षिण दारफूर एयरस्ट्राइक में मारे गए 40 लोग

खार्तूम,15 सितंबर (युआईटीवी)- दक्षिण दारफूर में किए गए एयरस्ट्राइक में कम-से-कम 40 लोगों के मारे जाने की सम्भावनाएँ जताई जा रही है। दक्षिण दारफूर दक्षिण-पश्चिम सूडान में स्थित है। बताया जा रहा है कि यह हवाई हमला दक्षिण दारफूर के न्याला में नागरिक इलाकों को और एक महत्वपूर्ण मार्केट को निशाना बनाकर किया गया है। साथ ही इस हमले में न्याला के मशहूर अल-मालाजा मार्केट को भी निशाना बनाया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ को एक चश्मदीद ने बताया कि ” लड़ाकू विमान ने टेक्सास,अल-रियाद और अल-साद अल-अली के पड़ोस के साथ-साथ आवासीय प्रदेशों को भी निशाना बनाकर हमले किए गए।

एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ” इस हमले में बहुत से लोग घायल हुए हैं। जो न्याला के अल-वोहदा स्वास्थ्य केंद्र में आए हैं। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ जख्मी लोग अस्पताल आने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिए तो कुछ की मौत अस्पताल पहुँचने के बाद इलाज के दौरान हो गया।”

Sudan violence: Indian embassy asks citizens to stay indoor in fresh advisory(grab)

अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने एक बयान जारी किया है,जिसमें उन्होंने इस एयर स्ट्राइक की जिम्मेदारी सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) को बताया है।अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की राजधानी में नागरिकों को निशाना बनाकर उन पर हवाई हमला सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने किया था तो वहीं अभी तक एसएएफ की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। आरएसएफ ने कहा कि मलबे के नीचे और भी शवों की तलाश की जा रही है। इन सभी को देखते हुए चिकित्सकों ने कहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 15 अप्रैल से ही खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) औरसूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) के मध्य जानलेवा और घातक झड़प हो रही है। जिसमें लगभग 3000 लोगों के मारे जाने की तथा 6000 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *