शाहरुख खान

फिल्म “जवान” में अपने गंजे लुक पर बोले शाहरुख खान

मुंबई,16 सितंबर (युआईटीवी)- फिल्म “पठान” के बाद शाहरुख़ की फिल्म “जवान” ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सिनेमाघरों में 7 सितंबर को फिल्म जवान रिलीज होने के बाद अब तक भारत में 400 करोड़ रुपये का आँकड़ा और वैश्विक स्तर पर 700 करोड़ रुपये का आँकड़ा छूने वाली है।

इस फिल्म में उन्होंने गंजे लुक (बाल्ड लुक)से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म जवान में उनका ये बाल्ड लुक लोगों को काफी पसंद आया है। हर कोई इस फिल्म में शाहरुख खान के गंजे लुक (बाल्ड लुक) के किस्से जानने के लिए उत्सुक और बेताब है। इसी बीच किंग खान ने इस फिल्म में अपने गंजे लुक के बारे में खुलासा करते हुए लोगों को चौंका दिया है। इस बाल्ड लुक का हैरान करने वाला किस्सा का खुलासा किया है।

शाहरुख खान हाल ही में इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी)के एक सवाल-जवाब सत्र में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म “जवान” से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की। साथ ही शाहरुख खान ने “जवान” में अपने गंजे लुक (बाल्ड लुक) के पीछे की दिलचस्प कहानी का भी खुलासा किया।

फिल्मों में एंटी हीरो की भूमिका अदा करने के बारे में पूछे गए सवाल पर शाहरुख ने कहा, “मैं कभी भी हीरो की भूमिका नहीं निभाना चाहता था। बार-बार अच्छे आदमी का भूमिका निभा कर और गुड पप्पी आई जैसा अच्छा बना रहना कुछ टाइम बाद बोरिंग हो गया था। मुझे व्यक्तिगत रूप से नकारात्मक भूमिका निभाना पसंद है।’

इतना ही नहीं आगे उन्होंने फिल्म में अपने गंजे वाले लुक पर भी बात की उन्होंने बताया कि, “यह लुक मेरी स्क्रिप्ट का हिस्सा कभी भी नहीं था । बल्कि एक गेटअप का हिस्सा था,जो स्क्रिप्ट में लिखा था। लेकिन मैं अपने आलसपन की वजह से गंजापन वाला लुक चुना। क्योंकि मैं 2 घंटा मेकअप में नहीं बिताना चाहता था। मुझे इस लुक को कैरी करने में आपत्ति था। क्योंकि मैंने अपने दोस्तों को इसके कुछ प्रोमो दिखाए थे और उन्होंने कहा था कि यह बहुत डरावना है। लड़कियाँ पसंद नहीं करेंगी। लेकिन मुझे उम्मीद थी कि लड़कियाँ मुझे पसंद करेंगी,बिल्कुल गंजे पुरुषों की तरह और साथ ही मजाकिया अंदाज़ में कहा कि वैसे मुझे गंजी लड़कियाँ पसंद है।”

इस दौरान उन्होंने अपनी गर्ल गैंग प्रियामणि,सान्या मल्होत्रा,लहर खान और आलिया कुरैशी के सहयोग की भी प्रशंसा की।

आज उनकी कही बात सही भी साबित हो गई। क्योंकि आज हर लड़कियाँ उनकी इस बाल्ड लुक पर फिदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *