नई दिल्ली, 19 सितंबर (युआईटीवी)- सोशल मीडिया एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि एक्स यूजर्स को सेवा का उपभोग करने के लिए जल्द ही मासिक भुगतान करना होगा।
एक्स के मालिक एलन मस्क ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत की और बातचीत के दौरान अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्लेटफार्म पर बॉट्स की समस्या आ रही है और इस समस्या के समाधान के लिए सोशल नेटवर्क को मुफ्त नहीं रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जब तक सभी एक्स यूजर्स मासिक भुगतान नहीं करेंगे,तब तक मैं बॉट्स की समस्या का समाधान नहीं कर पाऊँगा। एकमात्र यही तरीका है, जिससे बॉट्स से मुकाबला किया जा सकता है और उसमें आ रही समस्या का समाधान किया जा सकता है। एक्स के मालिक का कहना है कि बॉट्स की लागत एक पैसे का एक अंश होता है,जो की बॉट्स की प्रभावी लागत बहुत अधिक है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने कहा हो कि एक्स पर सभी से शुल्क लिया जाएगा। पहले भी एलन मस्क ने एक्स के उपयोगकर्ताओं से शुल्क वसूल करने की घोषणा कर चुके हैं। वर्तमान समय में एक्स का उपयोग करने वाले के प्रीमियम उपयोगकर्ताओं से प्रतिमाह 8 डॉलर का शुल्क लिया जाता है।
एलन मस्क ने बातचीत के दौरान कहा कि अब तक एक्स के 550 मिलियन मासिक उपयोगकर्ता हैं,जो हर दिन मिलियन पोस्ट जेनरेट करते हैं। उनका कहना है कि हर दिन उनके उपयोगकर्ता 100 से 200 मिलियन पोस्ट जेनरेट करते हैं। लेकिन एलन मस्क ने वर्तमान में भुगतान करने वाले ग्राहक के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
