मुंबई,27 सितंबर (युआईटीवी)- मौनी रॉय अपने हॉट लुक और अपने परफॉर्मेंस की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। जल्द ही अभिनेत्री मौनी रॉय “सुल्तान ऑफ दिल्ली” में नजर आने वाली है। जिसमें उन्होंने एक स्पेशल कैबरे डांस सीक्वेंस की तैयारी की है। मौनी रॉय अपनी हर भूमिका में जान डालने के लिए पूरी कोशिश करती हैं। वह किसी तरह की कोई कमी नहीं रखती है। मौनी रॉय हर भूमिका में खुद को अच्छी तरह से ढाल लेती हैं। ऐसे में उन्होंने कैबरे डांस के लिए एक्स्ट्रा रिहर्सल के लिए टाइम निकाल लिया और अपनी बॉडी लैंग्वेज को बेहतर बनाने में भी बहुत मेहनत की है।
उसी के बारे में बात करते हुए मौनी रॉय ने कहा कि, ” मिलन सर बहुत सटीक हैं और वह अच्छे से जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। मुझे याद है कि मैं हमेशा उनसे पूछती थी कि हम किस गाने पर कैबरे कर रहे हैं और उन्होंने हमेशा कहा कि यह एक ऑरिजिनल गाना होगा और शानदार होगा।”
आगे मौनी रॉय ने कहा कि, “जब आप सो देखेंगे,तो आप देखेंगे कि मैंने अपने लाइफ में पहली बार जैज़ करने की कोशिश की है। इसके लिए मैंने काफी रिहर्सल की। क्योंकि इसके लिए अलग बॉडी लैंग्वेज की जरूरत होती है और मैं डांस स्टाइल को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थी। मुझे लगता है कि हम सभी मिलन सर के विज़न के अनुसार ही चलें। “सुल्तान ऑफ दिल्ली” 13 अक्टूबर से डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
